Australia vs Bangladesh 1st Test Record: बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भले ही ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर है, लेकिन टीम ने ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना दिया जो इस फॉर्मेट के 149 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 89 रन देकर 6 विकेट लिए। तीसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
बता दें कि टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक टेस्ट टीम में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चार खिलाड़ी खेल रहे हैं। हेजलवुड से पहले इस मुकाबले में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया स्पिनर नाथन लियोन औऱ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क औऱ कप्तान पैट कमिंस ने 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
गौरतलब है कि पहले टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 161 रन बनाए और वह बांग्लादेश से अभी 67 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत मिली। हसन महमूद ने जेक वेदराल्ड को बिना खाता खोले आउट किया, जबकि ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्नस लाबुशेन 31 रन ही बना सके। इसके बाद बांग्लादेश के स्पिनर ने अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दबाव में डाल दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए। तंजीद हसन तमीम ने 101, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 6 विकेट लिए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट हुई थी।