20 जून। डेविड वॉर्नर के धमाकेदार 166 रन और उस्मान ख्वाजा के 89 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 381 रन बनाए। आपको बता दें कि कप्तान फिंच ने 53 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसके अलावा मैक्सवेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 10 गेंद पर 32 रन बनाए। मैक्सवेल ने 2 चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे। वहीं एलेक्स कैरी 11 रन और मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं मुस्तफिजुर रहमान के खाते में 1 विकेट आए।

गौरतलब है कि एरोन फिंच और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 121 रन की पार्टनरशिप की तो वहीं दूसरी ओर 192 रन की पार्टनशिप वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार