पुणे, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को भारत के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने अब तक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (38), शॉन मार्श (16), पीटर हैंड्सकाम्ब (22) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (27) के विकेट गंवाए हैं। मेहमान टीम ने 63 ओवरों का सामना किया है।

Advertisement

मैट रेनशॉ 38 रनों पर खेल रहे हैं जबकि मिशेल मार्श दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। रेनशॉ 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे। रेनशॉ ने 100 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया है।

Advertisement

उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था। कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद वह दोबारा मैदान में लौटे। भारत की ओर से उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, रवीचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है। 

भोजनकाल तक मेहमान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय तक स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। 

वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया।

Advertisement

भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया। 

हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इसी योग पर रवीचंद्रन अश्विन ने कप्तान को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। 

स्मिथ पैर जमाते नजर आ रहे थे लेकिन अश्विन ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर कप्तान विराट कोहली का काम आसान किया। स्मिथ ने 95 गेदों पर दो चौके लगाए।

Advertisement

भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर जयंत यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली है।ऑस्ट्रेलिया ने भारत में उसके खिलाफ लगातार सातवीं बार टॉस जीता है लेकिन इससे पहले के छह मौकों पर उसे हार मिली है।

Photo Credit: BCCI

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार