ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिय में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पिछले 10 साल बाद भारतीय टीम घर में कोई वनडे सीरीज हारी है, जिसमें दो बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों।

Advertisement

इस जीत के साथ ही साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत से नंबर 1 वनडे टीम का ताज भी छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज जीत के साथ वनडे टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत की टीम एक पायेदान खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम रैंकिंग में भी पहले स्थान पर काबिज है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 49 ओवर में 269 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा औऱ 72 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। 

ऑस्ट्रलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4  विकेट एडम ज़म्पा ने लिए। उनके अलावा 2 एश्टन एगर ने अपने खाते में जोड़े। वहीं एक-एक विकेट सीन एबॉट और मार्कस स्टोयनिस ने लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार