Australia Tour Of Zimbabwe 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल सितंबर में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले 15,18 और 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने 8 साल पहले जिम्बाब्वे की सरजमीं पर कोई इंटनरेशनल सीरीज खेली थी। ऑस्ट्रेलिया 2018 में एक T20 ट्राई-सीरीज़ का हिस्सा था, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था। वनडे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच 2014 में खेला था। दोनों टीमें हाल ही में फरवरी में 2026 T20 वर्ल्ड कप में मिली थीं, जिसमें ज़िम्बाब्वे ने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था।
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज अहम है क्योंकि साउथ अफ्रीका,नामीबिया के साथ जिम्बाब्वे भी इस टूर्नामेंट का मेजबान है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने कहा “ हमें ऑस्ट्रेलिया का ज़िम्बाब्वे में फिर से स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह एक बेहद रोमांचक वनडे सीरीज़ होने वाली है। इस स्तर के मैच एक टीम के तौर पर हमारे विकास के लिए बहुत ज़रूरी हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027नज़दीक आ रहा है, ऐसे में यह दौरा हमारे लिए तैयारी का एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि हम साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेज़बानी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
इसके अलावा जिम्बाब्वे इस साल घर में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की मेजबानी भी कर सकता है।
ज़िम्बाब्वे पूरा भरोसा है कि इंग्लैंड 2027 में कभी एक टेस्ट मैच खेलने के लिए उनके यहां आएगा। उम्मीद है कि यह मैच विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा, जिसका नाम 'फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' रखा गया है।10,000 सीटों वाले इस स्टेडियम का काम इस साल के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पिछले साल इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे ने मई में ट्रेंट ब्रिज में खेले गए चार-दिवसीय मैच के साथ 22 साल के टेस्ट सूखे को खत्म किया। इन दोनों देशों के बीच टेस्ट फॉर्मेट में सिर्फ सात मुकाबले खेले गए हैं।