Australia vs England: मेलबर्न के मैदान पर एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी और 14 रनों से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने एक के बाद एक एक इंग्लिश बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते गए और टीम की लुटिया डुबो दी।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वह याद नहीं करना चाहेंगे। पैट कमिंस की घातक डिलीवरी जो रूट के कमर के निचले हिस्‍से पर जाकर लगी। हालांकि, खैर ये रही कि जो रूट को चोट नहीं लगी और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। ऐसा जो रूट के साथ पहली बार नहीं हुआ है।

Advertisement

इससे पहले एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के सीमर मिचेल स्टार्क की गेंद जो रूट के प्राइवेट पार्ट पर लगी थी। जिसके बाद दर्द से कराहते हुए वो जमीन पर गिर पड़े थे। बता दें कि पहली पारी में इंग्लैंड ने 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान टीम 267 रन बनाकर आउट हुई।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त मिली। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई। स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में सिर्फ 7 रन देकर छह विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार