Australia vs Oman Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला शुक्रवार, 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2024 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 165 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए ओमान पर 39 रनों से जीत हासिल की थी। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार प्रदर्शन किया था और 36 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी करके 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

AUS vs OMN, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 20 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Pallekele International Cricket Stadium Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 16 रन डिफेंड और 13 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है।

AUS vs OMN T20 Head To Head Record

कुल - 01
ऑस्ट्रेलिया - 01
ओमान - 00

AUS vs OMN: Where to Watch?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

AUS vs OMN: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलिया की टीम से मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, और एडम जाम्पा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ओमान टीम की तो आमिर कलीम, हम्माद मिर्चा और शकील अहमद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Australia vs Oman Probable Playing XI

Australia Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

Oman Probable Playing XI: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद।

Australia vs Oman Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS vs OMN Match Prediction, T20 World Cup 2026, AUS vs OMN Pitch Report, Today's Match AUS vs OMN, AUS vs OMN Prediction, AUS vs OMN Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs Oman

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार