West Indies Women vs Australia Women, 2nd ODI: जॉर्जिया वेयरहम (Georgia Wareham) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (29 अक्टूबर) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए।  टॉप स्कोर रही बेथ मूनी ने 104 गेंदों में 65 रन बनाए, वहीं फीबी लिचफील्ड ने 47 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा वेयरम ने 37 गेंदों में 39 रन, निकोला कैरी ने 25 गेंदों में नाबाद 30 रन औऱ एलाना किंग ने 17 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने 3 विकेट, एफी फ्लैचर औऱ अश्मिनी मुनिसार ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में वेस्टइंडीज टीम 46 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई।  हेली मैथ्यूज ने 73 गेंदो में 45 रन, एफी फ्लैचर ने 28 गेंदों में नाबाद 32 रन कियाना जोसेफ ने 40 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। टीम की पांच हैटर दहांई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेयहरम ने 29 रन देकर 3 विकेट, एश्ले गार्डनर ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान ताहलिया मैग्राथ ने 2 विकेट औऱ एलाना किंग ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार