10 अक्टूबर, गुवाहटी (CRICKETNMORE)> आस्ट्रेलिया ने यहां नवनिर्मित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत को 20 ओवरों में 118 रनों पर ढेर कर दिया था। भारत का आखिरी विकेट पारी की आखिरी गेंद पर गिरा। स्कोरकार्ड

इस आसान से लक्ष्य को मेहमान टीम ने मोएजिज हेनरिक्स (नाबाद 62) ट्रेविस हेड (नाबाद 48) के बीच 13 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद हुई तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी के दम पर हासिल कर लिया।  इससे पहले, आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों खासकर चार विकेट लेने वाले जेसन बेहरनडॉर्फ के सामने भारतीय बल्लेबाज जल्दी-जल्दी विकेट खोते रहे।  मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

मेजबान टीम की तरफ केदार जाधव ने 27 हार्दिक पांड्या ने 25 रन बनाए। इस मैच में भारत के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके और इसी कारण टीम 118 रनों पर ही ढेर हो गई।  मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

जेसन के अलावा आस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने दो विकेट लिए। नाथन कल्टर नाइल, एंड्रयू टाई और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार