West Indies: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने स्वीकार किया है कि मेहमान टीम अच्छी शुरुआत का पूरा फायदा नहीं उठा सकी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। इस दौरान जॉन कैंपबेल (62) ने जस्टिन ग्रीव्स (101) के साथ पहले विकेट के लिए 116 गेंदों में 135 रन की साझेदारी की। इसके जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली (नाबाद 139) और शुभमन गिल (110) की शतकीय पारियों के दम पर 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद मेहमान टीम के कप्तान शाई होप ने कहा, "बेशक, हम और ज्यादा रन बना सकते थे। जब आप भारत जैसी अच्छी पिच पर खेलते हैं, तो यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अच्छा स्कोर बनाएं। सच कहूं तो, शायद हम 60 से 80 रन पीछे रह गए, लेकिन जिस तरह से आप गेंदबाजी करते हैं, जब आप 290 के आस-पास के टारगेट का बचाव करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि सब कुछ आपके पक्ष में हो।"

एक समय वेस्टइंडीज की टीम सात रन प्रति ओवर से ज्यादा की रफ्तार से रन बना रही थी, लेकिन कुलदीप के स्पेल ने उनकी लय बिगाड़ दी। होप ने माना कि मिडिल ओवर्स में हुई गलतियों का उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा, "जब आपको ऐसा प्लेटफॉर्म मिलता है, तो मुझे लगा कि खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी शुरुआत की। यह कुछ ऐसा है जिसमें हम पिछली कुछ सीरीज से सुधार करने की कोशिश कर रहे थे। ओपनिंग जोड़ी ने हमें जो शुरुआत दी, उसके लिए उनकी तारीफ करनी होगी। उन्होंने बहुत अच्छी नींव रखी, लेकिन फिर हम मिडल ओवर्स में अटक गए और इससे हमारे लिए आखिर में प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया। खैर, हमें बस उन अहम पलों का सही फायदा उठाना होगा। जैसा कि मैंने कहा, अगर हमें थोड़े और रन मिल जाते, तो कौन जाने, खेल का रुख बदल सकता था।"

एक समय वेस्टइंडीज की टीम सात रन प्रति ओवर से ज्यादा की रफ्तार से रन बना रही थी, लेकिन कुलदीप के स्पेल ने उनकी लय बिगाड़ दी। होप ने माना कि मिडिल ओवर्स में हुई गलतियों का उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्रीव्स, जिन्होंने रविवार को अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, भारत की पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे। उनकी चोट को लेकर कप्तान शाई होप ने कहा कि उन्हें फिलहाल समस्या की गंभीरता के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। होप ने कहा, "उम्मीद है कि वह ठीक होंगे। अब हमें देखना होगा कि आखिर मामला क्या है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह आज हमारे लिए मैच पूरा नहीं खेल सके।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार