5 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वनडे सीरीज 4-1 से गंवाने के बाद स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भारत का सामना करने के लिए तैयार है। 

Advertisement

स्मिथ ने नागपुर में खेले गए पांचवें वनडे मैच में हार के बाद स्मिथ ने उम्मीद जताई थी कि कंगारू टीम टी20 सीरीज में शानदार वापसी करेगी। लेकिन भारत में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलियन टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हैं।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड ज्यादा खास नही रहा है। अब तक खेले गए 93 मैचों में से उसे 47 में जीत औऱ 43 हार मिली है, जिसमें दो मुकाबले वह सुपरओवर में हारी है।

लेकिन भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बहुत खराब है। अब तक दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत को 9 औऱ ऑस्ट्रेलिया को 4 मुकाबलों में ही जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय सरजमीं पर साल 2007, 2013 औऱ 2016 में कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।

 

 

इस सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार 6 टी20 मैच हराए हैं। 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने मेजबान टीम को 3-0 से क्लीन स्विप किया था। इसके बाद 2016 वर्ल्ड टी20 में हुए मुकाबले में भारत के हाथों हारकर ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

अब तक आंकड़े बयां करते हैं कि ये भारत के खिलाफ ये टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बिल्कुल आसान नही होने वाली है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को गुवाहटी में और तीसरा और आखिरी मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार