ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर इस समय अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें बीबीएल में रोकने के लिए पूरी ज़ान झोंक रहा है। वहीं, इसी बीच वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है कि वो फैंस के चहेते बन गए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वॉर्नर के चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन उनके दीवाने फैंस में एक फैन ऐसा भी है जो पिछले 45 दिन से वॉर्नर के रिप्लाई का इंतज़ार कर रहा था। ये फैन हर रोज अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करता था कि आज इतने दिन हो गए हैं वॉर्नर का रिप्लाई नहीं आया लेकिन आखिरकार फैन की पुकार वॉर्नर तक पहुंच गई और 46वें दिन वॉर्नर ने इस फैन को जवाब दे ही दिया।

Advertisement

सबसे पहले इस फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज46वां दिन है लेकिन वॉर्नर का रिप्लाई नहीं आया।' इस फैन का ट्वीट किसी तरह से वॉर्नर के पास पहुंच गया और उन्होंने भी झट से इस फैन को रिप्लाई देकर उसका दिन बना दिया। वॉर्नर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ' हैलो आप कैसे हो?'

वॉर्नर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है औऱ फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर बात करें वॉर्नर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बातचीत की, तो फिलहाल वार्नर को बीबीएल में रोकने की कोशिश जारी है। गौरतलब है कि वॉर्नर ने बीबीएल से पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली टी 20 लीग में खेलने का फैसला किया था जो कि सीए के लिए एक बड़ा झटका था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार