Shaun Tait picks his all-time ODI XI: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट (Shaun Tait) ने अपनी ऑलटाइम वनडे इलेवन चुनी है। स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में चुनी गई अपनी इस टीम में टेट ने ऑस्ट्रेलिया औऱ भारत के चार-चार खिलाड़ियों को, वहीं पाकिस्तान के दो और वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी को जगह दी है।

Advertisement

2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे टेट ने वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट को बतौर ओपनर चुना है। दोनों खिलाड़ियों अपने पूरे करियर के दौरान विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने गए। 

Advertisement

नंबर 3 पर ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और 4 पर सचिन तेंदुलकर हैं। दोनों वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। इसके अलावा पांचवें नंबर के लिए ब्रायन लारा को चुना है। छठे नंबर पर विराट कोहली और सातवें पर एमएस धोनी। धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप और इस फॉर्मेट में ही चैंपियंस ट्रॉफी जीती हुई है।  

गेंदबाजी विभाग उन्होंने एकमात्र स्पिनऱ शेन वॉर्न को चुना है। तेज गेंदबाजी में ग्लेन मैक्ग्रा के साथ वसीम अकरम और शोएब अख्तर को जगह दी है।

शॉन टेट का ऑलटाइम वनडे इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रेन लारा, विराट कोहली, एमएस धोनी, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शोएब अख्तर
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार