नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनुबंध पर नजर होने के कारण विराट कोहली और बाकी के भारतीय खिलाड़ियों पर छीटाकशी नहीं कर रहे हैं। सहवाग ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपना ये रूप तब भी नहीं दिखाया जब वे सीरीज 0-3 से हार चुके थे और 1-4 से हारने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। 

Advertisement

सहवाग ने मंगलवार को इंडिया टीवी के शो 'क्रिकेट की बात' में कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने कोहली एंड कंपनी से बदजुबानी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं धनलक्ष्मी (आईपीएल अनुबंध) उनके हाथ से न निकल जाए। उन्हें डर था कि बदसलूकी की वजह से वे अगले साल होने वाले आईपीएल की मोटी कमाई से हाथ धो बैठ सकते हैं।"   हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

सहवाग ने कहा, "वे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) अगले साल होने वाली आईपीएल नीलामी से डरे हुए हैं। अगर उन्होंने वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की होती तो टीमें उन पर बोली लगाने के पहले कई बार सोचतीं..उनके बदले व्यवहार का यह भी एक कारण हो सकता है।"

 

पिछले कुछ वर्षो में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखने को मिली है। जीत के लिए जहां दोनों टीमें अपना सारा दमखम लगा देती हैं, वहीं कभी-कभी खिलाड़ी भी आपे के बाहर हो जाते हैं। इसी साल जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब भी जुबानी जंग मैदानी जंग से कम नहीं थी। बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया था जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पगबाधा आउट दिए जाने के बाद डीआरएस लें या न लें, इसके लिए ड्रेसिंग रुम की तरफ देखने लगे थे।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

तब स्मिथ ने अपनी सफाई में कहा था कि उस समय उनका दिमाग कुंद हो गया था। मामला इतना गंभीर हो गया था कि आईसीसी को हस्तक्षेप करके मामला शांत करना पड़ा था।

लेकिन ,अमूमन आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले कंगारू हालिया वनडे सीरीज में एकदम बेरंग और आत्मविश्वास से खाली दिखे।

Advertisement

इंडिया टीवी के क्रिकेट एक्सपर्ट सहवाग ने कहा 'दिमाग कुंद' होने की घटना ने इस बार ऑस्ट्रेलिया को खामोश रखा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में खेल रही थी क्योंकि उसके पास वे तमाम बड़े खिलाड़ी नहीं थे जो कभी टीम में हुआ करते थे। उनकी टीम दो तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है। डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और एरॉन फिंच। इन तीन खिलाड़ियों में से स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए। इसके अलावा टेस्ट सीरीज के दौरान हुई बदतमीजी, खासकर दिमाग कुंद होने वाली घटना, और उसे लेकर स्मिथ की आलोचना की वजह से भी ऑस्ट्रेलिया पर दबाव पड़ा।"

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात दी। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज सात अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार