3 सितंबर (ऩई दिल्ली) । ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी अबॉट गुरूवार को भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं जहां वह सबसे पहले इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा कि भारत दौरे पर सबसे पहले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करेंगे। इस मुकालात के दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और ब्रैट ली भी होंगे। जिससे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मजबूत क्रिकेट रिश्तों का पता चलता है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबॉट कल मुंबई पहुंचेंगे और योजना प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब आफ इंडिया (सीसीआई) में क्रिकेट स्टार्स से मुलाकात करेंगे। अबॉट खेल के क्षेत्र में एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।  हालांकि इस करारे के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया। 

अगले साल फरवरी औऱ मार्च में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, ऑस्ट्रेलिया की सरकार यात्रा और पर्यटन के दृष्टिकोण से देश को बढ़ावा देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की सरकार डॉन ब्रैडमैन फाउंडेशन के साथ मिलकर 2015 में भारत में डॉन ब्रैडमैन से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी भी लगाना चाहती है। इस प्रदर्शनी में  ब्रैडमैन द्वारा टेस्ट मैचों में उपयोग किया गया पहला बल्ला और क्रिकेट से जुड़े उनके कुछ अन्य सामान भी शामिल हैं।

(Cricketnmore Team)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार