Sarah Aley announced retirement: आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर सारा एले ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से रिटायरमेंट की घोषणा की है। अपने इंस्टाग्राम पेज पर सारा ने सोमवार को लिखा कि सप्ताहांत में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए अपना अंतिम डब्ल्यूबीबीएल मैच खेला।
Advertisement
सिक्सर्स टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। फाइनल मुकाबला बुधवार को होना है। सिक्सर्स ने हालांकि सीजन के अपने अंतिम मैच में टेबल टॉपर मेलबर्न स्टार्स को पांच विकेट से हराया था।
Advertisement
36 साल की सारा ने आस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे और 1 टी20 मैच खेला है। वह सिक्सर्स के लिए डब्ल्यूबीबीएल के छह संस्करणों में हिस्सा ले चुकी हैं। सारा की कमी निश्चित तौर पर टीम को खलने वाली है।