Triple Century in ODI: ऑस्ट्रेलियाई नेत्रहीन क्रिकेट टीम (Australia Blind Cricket Team) के ओपनिंग बल्लेबाज स्टीफ़न नीरो (Steffan Nero Triple Century) ने मंगलवार (14 जून) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में तिहरा शतक जड़कर धमाल मचा दिया। तीन मैच की सीरीज के इस पहले मैच में नीरो ने 140 गेंदों में 49 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 309 की पारी खेली। यह नेत्रहीन वनडे क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले पाकिस्तान के मसूद जान (Masood Jaan) ने साल 1998 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 262 रन बनाए थे। 

Advertisement

नीरो के तिहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 541 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह नेत्रहीन वनडे में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।  

Advertisement

नीरो का इंटरनेशनल इन्क्लूश़न सीरीज 2022 में लगातार तीसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने 46 गेंदों में 113 रन, और 47 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। 

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही औऱ 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद नीरो ने माइकल ज़ैनिस (58) के साथ मिलकर दसरे विकेट के लिए 266 रन जोड़े। इसके अलावा मैट कैमरून ने 44 रन और और नेड ब्ररुयर माइगा ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। 

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 39.2 ओवरों में 272 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 269 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार