Axar Patel Clean Bowled Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भारत को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत खास नहीं रही औऱ 47 रन के कुल स्कोर तक बाबर आजम औऱ इमाम उल हक आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने मिलकर पारी को थोड़ा संभाला और 104 रन की साझेदारी की, लेकिन इस दौरान रनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। 

Advertisement

इस साझेदारी को तोड़ने का काम अक्षर पटेल ने किया। 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर ने रिजवान को क्लीन बोल्ड करके भारत को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। रिजवान ने अक्षर की गेंद पर आगे निकलकर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और बोल्ड हो गए। रिजवान के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा साउद ने 76 गेंदों में पांच चौकों क मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं, रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए। खुशदिल शाह 39 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 241 रन बना पाई। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 3 विकेट, हार्दिक पांड्या 2 विकेट, हर्षित राणा अक्षर पटेल औऱ रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

अब भारत को ये मैच जीतने के लिए 242 रनों की दरकार है जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ये सुनिश्चित करना होगा कि भारत 241 से पहले रुक जाए। अगर पाकिस्तान को इस मैच में भारत को टक्कर देनी है तो उन्हें ऊपर से दो-तीन विकेट जल्दी लेने होंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यकीन मानिए मेज़बान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का सफर खत्म हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार