टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आज़म को भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जबरदस्त क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई और शुरुआती झटकों का सामना कर रही पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लग गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बिल्कुल उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और 2 ओवर के अंदर ही टॉप ऑ़डर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (0), कप्तान सलमान अली आगा (6) और सैम अयूब (6) चलते बने। ऐसे में पारी संभालने की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज बाबर आज़म पर थी, लेकिन अक्षर पटेल ने ऐसा नहीं होने दिया।

दरअसल, पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने फ्लाइटेड डिलीवरी पर उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। बाबर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चूक गए और गेंद बल्ले और पैड के बीच गैप से सीधे स्टंप्स में जा घुसी। बाबर को 5 रन पर ही पवेलियन लौटना पड़ा और टीम को 34 रन पर ही चौथा बड़ा झटका लग गया। वहीं अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट झटके।

VIDEO:

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए ईशान किशन ने तूफानी अंदाज़ में अर्धशतक जड़ा और 40 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार याद (32), शिवम दुबे (27) ने भी अहम पारीयां खेली, जिसके चलते टीम ने 175 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में पाकिस्तान शुरुआत से ही बिखर गई। हालांकि उस्मान खान ने कुछ देर संघर्ष करते हुए 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। नतीजन पाकिस्तान की पारी 114 रन पर ही सिमट गई और भारत ने 61 रन से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार