आईपीएल 2026 से पहले हुए कप्तानों के फोटोशूट में एक मजेदार पल देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कप्तान रजत पाटीदार को ‘धुरंधर बॉय’ कहकर छेड़ दिया। उनके हेयरस्टाइल को लेकर किया गया यह मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब फैंस भी इस पल को लेकर खूब मजे ले रहे हैं।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बुधवार (25 मार्च) को मुंबई में हुए कप्तानों के फोटोशूट के दौरान एक हल्का-फुल्का और मजेदार माहौल देखने को मिला। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के नए हेयरस्टाइल पर चुटकी ली।
दरअसल, रजत पाटीदार इस फोटोशूट में लंबे बालों के नए लुक में नजर आए, जो बॉलीवुड स्टार एक्टर रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ वाले स्टाइल से काफी मिलता-जुलता था। इसी पर अक्षर पटेल ने मजाक करते हुए उन्हें ‘धुरंधर बॉय’ कह दिया। यह सुनकर पाटीदार मुस्कुरा दिए और उन्होंने इस मजाक को बड़े ही कूल अंदाज में लिया।
वहीं यह पूरा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस मजेदार बातचीत को खूब एंजॉय कर रहे हैं और पाटीदार के लुक की तुलना रणवीर सिंह के फिल्मी अंदाज से करते हुए कई मीम्स बना रहे हैं।
VIDEO:
आईपीएल 2026 की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को ओपिनंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। टीम इस बार भी जीत के साथ अपने खिताब की रक्षा शुरू करना चाहेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
रजत पाटीदार ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत में कप्तानी से अहम भूमिका निभाई थी और टीम को 18 साल बाद पहली बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान बने थे। वहीं कप्तानी के साथ बल्ले से भी 15 मैचों में अहम 312 रन जोड़े थे।