Axar Patel Unwanted Record: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) वैसे तो एक काबिल ऑलराउंडर हैं, लेकिन साल 2026 के आईपीएल (IPL 2026) में वो अपनी बैटिंग के दौरान सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं। बीते शुक्रवार, 08 मई को भी ऐसा ही देखने को मिला और अक्षर पटेल कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने 22 गेदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। गौरतलब है कि इसी के साथ उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, 32 साल के अक्षर पटेल अब IPL इतिहास के ऐसे दूसरे कैप्टन बन गए हैं जिनका इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे कम औसत रहा है। वो इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ शेन वॉर्न से नीचे हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ उन कैप्टन को शामिल किया गया है जिन्होंने एक सीजन में कम से कम सात प्लस इनिंग खेली हैं।
एक आईपीएस सीजन में सबसे कम औसत रखने वाले कैप्टन (कम से कम 7 प्लस पारी)
- शेन वॉर्न - 2.00 (साल 2010)
- अक्षर पटेल - 6.28 (साल 2016)
- इयोन मोर्गन - 11.08 (साल 2021)
- हरभजन सिंह - 12.00 (साल 2012)
- आर अश्विन - 12.75 (साल 2018)
गौरतलब है कि शेन वॉर्न मुख्य रूप से एक गेंदबाज़ थे, वहीं अक्षर पटेल को ऑलराउंडर गिना जाता है। यानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर से उम्मीद करती है कि वो अपनी बैटिंग से योगदान करेंगे। वो साल 2026 के आईपीएल सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी आठ इनिंग में उन्होंने 6.28 की औसत और 74.57 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 44 रन बनाए हैं। इस दौरान वो एक बार नॉट आउट रहे, वहीं दो बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
पॉइंट्स टेबल का हाल: IPL 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.2 ओवर में 143 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट मात दी जिसके साथ ही अब पॉइंट्स टेबल पर बदलाव देखने को मिला है। KKR से मिली हार के बाद अब DC की टीम पॉइंट्स टेबल पर नीचे खिसककर आठवीं पॉजिशन पर पहुंच गई है। उनके नाम 11 मैचों में 4 जीत के साथ सिर्फ 8 अंक दर्ज हैं। वहीं KKR 10 मैचों में 4 जीत और 9 अंक के साथ अब सातवीं पॉजिशन पर पहुंच गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर टॉप-4 टीमों की तो वहां सनराइजर्स हैदराबाद (11 मैचों में 14 अंक), पंजाब किंग्स (10 मैचों में 13 अंक), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (10 मैचों में 12 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (10 मैचों में 12 अंक) हैं। टेबल पर सबसे नीचे मुंबई इंडियंस (10 मैचों में 6 अंक) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10 मैचों में 6 अंक) हैं।