मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने रविवार (30 नवंबर) को आंध्रा प्रदेश के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा कनरे उतरी मुंबई टीम के लिए म्हात्रे ने 59 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े। यह इस टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा टी-20 शतक था। इससे पहले शुक्रवार (28 नवंबर) को लखनऊ में ही म्हात्रे ने विदर्भ के खिलाफ हुए मैच में 53 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए थे।

Advertisement

म्हात्रे टी-20 क्रिकेट में लगातार 2 पारियों मे शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने 18 साल 137 दिन की उम्र में यह मुकाम किया है। उन्होंने फ्रांस के गुस्तव मैककॉन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 18 साल 282 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

इसके अलावा म्हात्रे आठवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने टी-20 में लगातार दो पारियों में शतक जड़े हैं। उनसे पहले उनमुक्त चंद,ईशान किशन, शिखर धवन,विराट कोहली,शुभमन गिल, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने ऐसा किया था।

बता दें कि आगमी अंडर 19 एशिया कप के लिए म्हात्रे को भारतीय टीम का कप्तान भी बनाया गया है।

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने इस मैच में 9 विकेट की शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद आंध्रा प्रदेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई ने 15.2 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। म्हात्रे के अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 31 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार