IPL 2026, Chennai Super Kings vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटके के बाद युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका अच्छा साथ दिया, जबकि अंत में शिवम दुबे और सरफराज खान ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। 

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में जल्दी झटका लग गया, जो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पारी को संभालते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 96 रन की अहम साझेदारी की। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। 

इसके बाद शिवम दुबे और सरफराज खान ने भी तेजी से रन बटोरे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 38 रन की तेज साझेदारी हुई। सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन ठोके, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इन शानदार पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाख ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट और युजवेंद्र चहल को भी 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए 
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

Advertisement

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार