आपने लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना होगा कि खुदको फिट रखने के लिए दौड़ना, कसरत करना या फिर किसी भी तरह का व्यायाम करना अति आवश्यक है। अगर आप क्रिकेटर हैं तब तो फिर व्यायाम आपकी लाइफ का हिस्सा होगा। लेकिन, यहां मामला कुछ और ही है। यहां क्रिकेटर ने नहीं बल्कि उनके बुजुर्ग पापा ने करिश्मा कर दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज अजहर अली के पिता मुहम्मद रफीक ने शेखपुरा 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। उम्र के इस पड़ाव पर जहां बगैर लाठी के इंसान एक कदम भी नहीं चल सकता वहां अजहर अली के बुजुर्ग पिता द्वारा ऐसा करना वाकई काबिले तारीफ है। 

Advertisement

अजहर अली ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के मैराथन दौड़ का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं।' बता दं कि अजहर अली के पिता मुहम्मद रफीक एक एथलीट हैं और उन्होंने विभिन्न मैराथन में भी भाग लिया है। वह फिट रहते हैं और हर दिन दौड़ना उनकी आदत में शुमार है।

अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए अब तक 89 टेस्ट मैच और 53 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 42.57 की औसत के साथ 6641 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकटे में भी इस खिलाड़ी ने 3 शतक के दमपर 36.9 की औसत से 1845 रन किए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार