अबु धाबी, 4 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| अजहर अली (नाबाद 62) की धर्यपूर्ण पारी के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को तीन विकेट पर 139 रन बनाकर खुद को सम्भाल लिया है। पाकिस्तान अभी न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए गए 274 के स्कोर के जवाब में 135 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

स्टंप्स के समय अजहर 169 गेंदों पर चार चौके और असद शफीक 85 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। अजहर और शफीक के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 17 रन के अंदर ही अपने अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंव दिए। इनमें इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले मोहम्मद हफीज (0) और इमाल उल हक (9) के विकेट शामिल हैं। 

हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजहर ने हेरिस सोहेल (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। सोहेल ने टीम के 85 के स्कोर पर आउट होने से पहले 91 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने दो चौके जड़े।

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट को दो और टिम साउदी को अब तक एक विकेट मिले हैं। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम मैच के दूसरे दिन 116.1 ओवर में 274 रन बनाकर आलआउट हो गई। 

Advertisement

कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 89, ब्रेडली जॉन वॉटलिंग ने 77, जीत रावल ने 45 और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 20 रन बनाए। 

पाकिस्तान की ओर से बिलाल आसिफ ने 65 रन पर पांच विकेट, यासिर शाह ने 75 रन पर तीन विकेट और हसन अली तथा शाहीन आफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार