UAE vs AFG: राशिद खान (Rashid Khan) की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने सोमवार, 16 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 28वें मुकाबले में यूएई को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगान टीम के लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) और इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) जीत के हीरो रहे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले के अफगानिस्तान के कैप्टन राशिद खान ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद यूएई की टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। यूएई के लिए सोहैब खान ने 48 गेंदों पर 68 रन और अलीशान शराफू ने 31 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली।
बात करें अगर अफगानी गेंदबाज़ों की तो तो अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनके अलावा मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट और राशिद खान ने एक विकेट चटकाया।
यहां से अब अफगानिस्तान को जीत हासिल करने के लिए 161 रनों का लक्ष्य हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए टीम के सलामी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान ने 41 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन ठोके।
उनके अलावा दरवेश रसूली ने 23 गेंदों पर 33 रन बनाए, वहीं अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 21 गेंदों पर नाबाद 40 रन रनों की पारी खेली। इसी के दम पर अफगानी टीम ने अपनी पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर टारगेट हासिल किया और 5 विकेट से जीत प्राप्त की।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये भी जान लीजिए कि यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद अरफान ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं मुहम्मद जवाद उल्लाह ने एक विकेट झटका। बताते चलें कि अफगानिस्तान की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये पहली जीत है।