अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) को शुक्रवार को ब्रेडी में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद को फटकार लगाई गई है।

Advertisement

अजमतुल्लाह को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने" से जुड़ा है।

इसके चलते अजमतुल्लाह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो पिछले 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लंघन था।

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 41वें ओवर में हुई, जब आउट दिए जाने के बाद भी वह काफी देर तक क्रीज पर डटे रहे और फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे।

अजमतुल्लाह ने अपना अपराध मान लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रैफरीज के डीन कॉस्कर द्वारा दी गई सजा को स्वीकार किया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि लेवल 1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक तौर पर फटकार लगाने की सजा, ज्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार