14 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बाबर आजम के शानदार शतक और तेज गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 83 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।  

Advertisement

टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बाबार आजम की 131 गेंदों में 103 रन की पारी और शोएब मलिक की 61 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट 292 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

मलिक और आजम को जोड़ी ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। इन दोनों को ही तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान ने अंतिम 10 ओवरों में 89 रन बटोरे। 

इसके बाद तेज गेंदबाज हसन अली और रूमा रईस की जोड़ी ने मिलकर 6 विकेट चटकाए और श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। जिसके चलते लंका 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए लाहिरु थिरिमाने ने 53 और अकिला धनंजया ने नाबाद 50 रन की पारी खेली।  

पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 16 अक्टूबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला सी  खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार