कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के शानदार अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार (29 अक्टूबर) को दुबई में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2021 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। सुपर 12 राउंड में पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी जीत है। इस पारी में आजम ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+

Advertisement

आजम ने 47 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 51 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली (Virat) के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आजम बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 26 पारियों मे 13वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वहीं कोहली ने भी टी-20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करते हुए 44 पारियों में 13 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 50 पारियों में 11 बार यह कारनामा किया है। 

सबसे तेज 1000 रन

Advertisement

आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए सिर्फ 26 पारियां खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोहली को नाम था, जिन्होंने बतौर कप्तान 30 पारियों मे 1000 रन पूरे किए थे। 

रोहित शर्मा की बराबरी भी की

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में आजम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा था। उनके अलावा भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट में 22 अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले स्थान पर कोहली हैं, जिनके नाम 29 टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार