Australia vs Pakistan:  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शुक्रवार (29 दिसंबर) के खेल के दौरान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) औऱ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के बीच मजेदार वाकया देखने को मिला। बाबर के सामने स्मिथ हाथ जोड़ते हुए कैमरे में कैद हुए। 

 
Advertisement

चौथे दिन चाय के बाद फाइनल सेशन का खेल रह रहा था। नाथन लियोन ओवर करने आए औऱ बाबर गार्ड लेकर तैयार हो रहे थे, इस दौरान स्मिथ विकेट के पीछे आए और शायद कुछ कहा। फिर बाबर ने पीछे मुड़कर  उन्हें कुछ समय देखा और अपना बल्ला ऑफर किया। (ऐसा लगा जैसे कह रहे हों कि तुम बल्लेबाजी कर लो)। इसके बाद बाबर के आगे स्मिथ हाथ जोड़ते हुए नजर आए। 

Advertisement

बाबर ने दूसरी पारी में 79 गेंदों मे का सामना कर 41 रन बनाए। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 79 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

317 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 237 रनों पर ऑलआउट हो गई। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन था, लेकिन 40 गेंद के अंदर अगले 18 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गिर गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी मे 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 264 रन बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे पैट कमिंस, जिन्होंने दोनों पारियों में 5-5 विकेट हासिल किए। 

Also Read: Live Score

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार