इंग्लैंड के खिलाफ हारकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होकर अपने वतन लौट चुकी है। इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो काफी लाइमलाइट में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आजम लाहौर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे होते हैं तभी फैंस उन्हें घेर लेते हैं और उनका नाम चिल्लाना शुरू कर देते हैं।

Advertisement

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही जिसके बाद कप्तान के साथ-साथ पूरी टीम की कड़ी आलोचना की जा रही है। खबरें तो ये भी आ रही हैं कि पाकिस्तान लैंड होते ही बाबर आजम व्हाइट बॉल फॉर्मैट से कप्तानी छोड़ सकते हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिन पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य तय करने वाले हो सकते हैं।

Advertisement

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद शायद किसी ने नहीं सोचा था कि पाकिस्तानी कप्तान का स्वागत भी होगा लेकिन जिस तरह से एयरपोर्ट पर फैंस और पत्रकार पहुंचे थे उसे देखकर पता लगता है कि बाबर आजम को पाकिस्तानी आवाम कितना पसंद करती है। एयरपोर्ट पर कुछ फैंस उन्हें किंग बाबर तो कुछ फैंस आई लव यू बाबर भाई कहते दिखे। आप इस घटना के वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

अगर वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो वो नौ पारियों में सिर्फ 320 रन ही बना पाए। इस दौरान बाबर के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला लेकिन वो चार अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब रहे। कहीं न कहीं बाबर की नाकामी ही पाकिस्तान की नाकामी की वजह बनी। ऐसे में क्या वो कप्तान के पद पर बने रहेंगे या कप्तानी छोड़ेंगे? ये फैंस को बहुत जल्द पता चल जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार