पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी-20 कप्तान बाबर आजम की आलोचना करते हुए फैसले लेने की उनकी क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान को दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तो रविवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर दूसरे टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के सामने 196 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और नतीजा यह हुआ कि मेजबान टीम पांच विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

Advertisement

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, " ऐसा लग रहा था कि बाबर आजम खोई हुई गाय की तरह लग रहे हों। वह मैदान में मौजूद थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि करना क्या है। यह जरूरी है कि बाबर आजम को खुद फैसले लेने चाहिए। इससे आने वाले समय में उनकी कप्तानी बेहतर होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " बाबर को यह समझने की जरूरत है कि उन्हें अभी जो मौके मिल रहे हैं वो आगे हमेशा नहीं मिलेंगे। इसलिए उन्हें अभी इसका फायदा उठाने की जरूरत है।"

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया। लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके और इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ने अख्तर ने साथ ही असुरक्षित और भ्रमिक स्वभाव के लिए पाकिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ियों की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, " पाकिस्तान टीम बायो सिक्योर बबल में खेल रही है, जहां प्रत्येक खिलाड़ी असुरक्षित है। किसी को इस बारे में कोई आइडिया ही नहीं है कि वे अच्छा कप्तान बनना चाहते हैं या अच्छा ब्रांड।"

Advertisement

अख्तर ने कहा, " भ्रमित चयन, उलझन में प्रबंधन, भ्रमित कप्तान, भ्रमित टीम और हर कोई भ्रमित। इस तरह से टीम नहीं बनती है।"

इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है। सीरीज का तीसरा और अंतिम टी 20 मैच इसी मैदान पर मंगलवार को खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार