Australia vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास गुरुवार (14 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने वाले तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

बाबर अगर इस मैच में 87 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। बाबर ने अभी तक 123 मैच की 116 पारियों में 4145 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 159 मैच की 151 पारियों ममें 4231 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 125 मैच की 117 पारियों में 4188 रन दर्ज हैं। बता दें कि दोनो ही खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मिली जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। 
कोहली का विराट रिकॉर्ड 

इसके अलावा बाबर को टी-20 क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे करने के लिए 58 रनों की दरकार है। अभी तक उन्होंने 304 मैच की 293 पारियों में 10942 रन बनाए हैं। उनके पास सबसे तेज 11000 टी-20 रन बनाने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड कोहली के नाम है, जिन्होंने 354 मैच की में 11000 टी-20 रन पूरे किए थे। 

15000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

बाबर ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 298 मैच की 333 पारियों में 13951 रन बनाए हैं। 49 रन बनाते ही वह इंटनरेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 15000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे।  अभी तक सिर्फ इंजमाम उल हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद ने यह मुकाम हासिल किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के तीन मैचों में बाबर ने 80 रन जोड़े थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार