न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन मेहमान टीम ने इस सीरीज के लिए अभी से अभ्यास करना शुरू कर दिया है। टी-20 सीरीज में पहले दोनों मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम सीरीज में हार की कगार पर है और यही कारण है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी वनडे सीरीज में अपना बेस्ट देने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

वनडे प्रारूप  पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं रहा है ऐसे में वो कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में हर हाल में जीतना चाहेंगे। इस सीरीज में एक खिलाड़ी जिस पर सबकी नजरें होंगी, वो स्टार बल्लेबाज बाबर आजम हैं, जो इस समय काफई दबाव में हैं और उन्हें कीवी के खिलाफ टी-20 सीरीज से भी बाहर रखा गया है। बाबर इस समय नेट्स में वनडे सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

बाबर को उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी ट्रोल किया जाता रहा है लेकिन ऐसा लगता है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अलग मकसद के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बाबर नेट्स में कुछ आक्रामक शॉट खेल रहे हैं और कुछ नए शॉट्स भी अपने तरकश में जोड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो एक के बाद एक मिड-ऑफ और कवर्स के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट्स खेलते हैं।

बाबर इस समय काफी दबाव में हैं क्योंकि उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में परफॉर्मेंस भी खराब रही थी। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में कीवी टीम के खिलाफ अर्धशतक बनाया था, लेकिन उनके स्ट्राइक-रेट और बड़े शॉट खेलने में असमर्थता पर सवाल उठाए गए ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कीवी टीम के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार