Pakistan vs Sri Lanka, 1st Match, Pakistan ODI Tri-Series: सलमान आगा (Salman Agha) के शानदार शतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने रविवार (18 अक्टूबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 49.5 ओवल में 305 रन बनाए। सलमान ने शतक जड़ते हुए 90 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा बाबर आजम ने 45 रन, साद बैग ने 39 रन और हसन नवाज ने 37 रन बनाए। 

श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा ने 4 विकेट, असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट औऱ दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य़ का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहले 4 विकेट सिर्फ 91 रन पर गिर गए। जिसके बाद पवन रत्नायके और जनिथ लियानागे ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।

रत्नायके ने 74 गेंदों में 79 रन औऱ लियानाहे ने 76 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इलले पहले ओपनिंग करते हुए कामिंदु मेंडिस ने 50 गेंदों में 44 रन का योगदान दिय़। 

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, हारिस रऊफ,नसीम शाह और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट झटके। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में ही होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार