PAK vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स से हो रहा है जिसमें डच कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डच गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले 10 ओवरों में ही पाकिस्तान के तीन विकेट चटका दिए। इनमें कप्तान बाबर आजम का बड़ा विकेट भी शामिल था।

Advertisement

अभ्यास मैचों में धमाका करने वाले बाबर आजम से फैंस को इस पहले मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन फैंस को इस मैच में निराशा ही हाथ लगी। बाबर पहली गेंद से ही डच गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे और आखिरकार 18 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर के आउट होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा।

Advertisement

Also Read: Live Score

कुछ फैंस सोशल मीडिया पर ये लिख रहे हैं कि अब वो बाबर को जिमबाबर या छोटी टीमों को मारने वाला खिलाड़ी नहीं कह पाएंगे क्योंकि नीदरलैंड्स के खिलाफ वो नहीं चल पाए। जबकि कुछ और फैंस अलग-अलग तरह के मीम्स और वीडियोज एडिट करके बाबर आजम को ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर बाबर आजम पर फैंस किस कद्र भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार