15 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल जल्द खत्म हो गया। साउथ अफ्रीकी टीम 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और भारत पर अबतक 118 रन की बढ़त बना ली है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि मैच के बीच में एक बार बारिश ने बाधा डाली जिसके कारणै काफी विलंब के बाद मैच दोबारा शुरू हुई लेकिन फिर 5 ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण मैच को रोक दिया गया। एबी डीविलियर्स 50 रन और डीन एल्गर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले सेंचुरियन में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम की पहली पारी 307 रनों पर समाप्त कर दी। 

कप्तान विराट कोहली (153) की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ भारत ने 307 रनों का स्कोर बनाया। भोजनकाल तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे। 

Advertisement

दूसरे सत्र में कोहली ने इशांत शर्मा (3) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 306 तक पहुंचाया था, लेकिन मोर्केल ने शर्मा को मार्कराम के हाथों कैच आउट करा टीम का नौंवां विकेट भी गिराया। 

टीम के खाते में एक ही रन जुड़ पाया था कि बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कोहली मोर्केल की ही गेंद पर डिविलियर्स के हाथों लपके गए। इसके साथ ही भारतीय टीम की पारी 307 रनों पर समाप्त हो गई। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार