एक टी-20 मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए हों तो बड़े-बड़े इंटरनेशनल बल्लेबाजों के भी पसीने छूट जाएंगे। लेकिन आयरैंलड के 21 वर्षीय बल्लेबाज जॉन ग्लास (John Glass) ने यह कारनामा कर दिखाया। 

Advertisement

लगान वैली स्‍टील्‍स टी-20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न आयरिश क्लब बालीमेना को क्रेगाघो के खिलाफ आखिरी ओवर में 35 रनों की दरकार थी। ऐसी दबाव भरी स्थिति में जॉन ग्‍लास ने संयम बनाए रखा और आखिरी ओवर में 6 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। ग्लास ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

 

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए क्रेगाघो ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए थे और जीत के लक्ष्य का पीछा कर रही बालीमेना का स्कोर 19वें ओवर के बाद 7 विकेट पर 113 रन था।

मैच के 39 ओवरों तक क्रेगाघो का पलड़ा भारी था, लेकिन ग्लास ने आखिरी ओवर में 6 छक्के जड़कर उनसे जीत छीन ली।   

इससे पहले इस मुकाबले में ही जॉन के बड़े भाई सैम ग्लास ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए हैट्रिक चटकाई। 5 रन देकर उन्होंने 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार