Bangladesh vs Australia 2nd ODI Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 11 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी ढाका के मैदान पर ही खेला गया था जहां मेजबान बांग्लादेश ने 284 रन डिफेंड करके ऑस्ट्रेलिया को DLS मेथड से 86 रनों से मात दी। इस मुकाबले में मुसाद्देक हुसैन ने 70 गेंदों पर नाबाद 86 रन ठोके थे और नाहिद राणा ने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
BAN vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 11 जून 2025
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका
Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 148 वनडे मैचों में से 77 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 219 रन रहा है।
BAN vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 23
बांग्लादेश - 02
ऑस्ट्रेलिया - 20
बेनजीता - 01
BAN vs AUS 2nd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
BAN vs AUS 2nd ODI: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शान्तो, मोसाद्देक हुसैन और नाहिद राणा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ और नाथन एलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Bangladesh vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI
Bangladesh 2nd ODI Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Australia 2nd ODI Probable Playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
Bangladesh vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेशी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।