BAN vs PAK 1st T20: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच ढाका के मैदान पर तीन टी20 मैचों की शुरुआत हो चुकी है। पहले टी-20 मुकाबले में मेहमान पाक ने बांग्लादेश को 4 विकेट से शिकस्त दे दी है। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

टी-20 विश्वकप में अपने बल्ले का जौहर दिखाने वाले रिजवान मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर पूरी तरह से बेबस नजर आए थे। मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा डाले जा रहे तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान क्लीन बोल्ड हुए। वहीं मोहम्मद रिजवान के बोल्ड होने के बाद विकेट उखड़कर 5 मीटर दूर जा गिरा था।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान को एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है। वहीं मायूस होकर उन्हें पवेलियन जाना पड़ा था। वहीं अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 127/7 का स्कोर बनाया।

तास्किन अहमद 8* और मेहदी हसन 30* रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं पाकिस्तान के लिए हसन अली सबसे कामयाब गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए हसन अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार