बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला रविवार (07 अगस्त) को खेला जाएगा। यह मैच बांग्लादेश की टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा।

Advertisement

ZIM vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, 07 अगस्त, 2022

समय – शाम 12: 45 बजे

जगह – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

ZIM vs BAN: Match Preview

Advertisement

जिम्बाब्वे ने सीरीज का पहला मैच जीतकर रोमांच काफी बढ़ा दिया है। इस मुकाबले में टीम के हीरो सिकंदर रजा(135) और इनोसेंट काया(110) रहे। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 304 रनों का विशाल लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांग दिया था, लेकिन इसके बाद काया और रजा की शतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने आसानी से मैच जीता।

जिम्बाब्वे की गेंदबाज़ी की बात करें तो वहां टीम को निराशा हाथ लगी। कप्तान ने आठ गेंदबाज़ों को अजमाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिर्फ दो ही विकेट मिले। विक्टर नेयुची ने 9 ओवर में 65 रन देकर 1 विकेट चटकाया, वहीं सिकंदर रजा को 9 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट मिला।

बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए टॉप चार बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़े, वहीं महमूदुल्लाह ने टीम को तूफानी फीनिशिंग टच दिया। तमीम इकबाल(62), लिटन दास(81), अनामुक हक(73) और मुशफिकुर रहीम(52) ने अर्धशतकशतकीय पारी खेली। वहीं महमूदुल्लाह रियाद ने 12 बॉल पर 20 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश की तरफ से भी गेंदबाज़ी का स्तर काफी ज्यादा बेहतर नहीं रहा। टीम के 6 गेंदबाज़ों ने मिलकर कुल 4 विकेट हासिल किए, वहीं एक विकेट रन आउट के तौर पर आया। मुस्तफिजूर रहमान, शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन औऱ मौसाद्देक हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

ZIM vs BAN: Match Prediction

जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश पर भारी नज़र आई है, ऐसे में दूसरे वनडे में भी उनके जीतने के चांस काफी ज्यादा है।

Advertisement

ZIM vs BAN Head-to-Head

कुल – 79
जिम्बाब्वे – 29
बांग्लादेश – 50

ZIM vs BAN Team News

Advertisement

बांग्लादेश - लिटन दास को सीरीज के पहले मैच में 81 रनों की पारी के बाद चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। वह पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

ZIM vs BAN Probable Playing XI

जिम्बाब्वे - रेजिस चकब्वा (कप्तान और विकेटकीपर), इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, तारिसाई मुसकंडा, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा

Advertisement

बांग्लादेश - तमीम इकबाल (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, अनामुल हक (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

BAN vs ZIM Fantasy XI

विकेटकीपर- मुशफिकुर रहीम
बल्लेबाज- इनोसेंट काया, अनामुल हक, तमीम इकबाल
ऑलराउंडर- वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, मोसादेक हुसैन
गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, विक्टर न्याउची

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार