जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

Advertisement

ZIM vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – मंगलवार, 02 अगस्त, 2022

समय – शाम 04: 30 बजे

जगह – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

ZIM vs BAN: Match Preview

Advertisement

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। टीम के लिए वेस्ले मधेवी और सिकंदर रजा ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी। सिकंदर रजा ने 26 गेदों पर 7 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 65 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे का बैटिंग लाइनअप फ्लॉप दिखा। सिकंदर रजा ने 62 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने टीम को निराश किया है। पहले मैच में बड़े लक्ष्य को बचाते हुए बॉलिंग लाइनअप बांग्लादेश के 6 विकेट चटकाकर 188 रन लूटा चुका था। वहीं दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर सके।

बांग्लादेश के बैटिंग लाइनअप की बात करें तो टीम के लिए सभी खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। लिटन दास शानदार फॉर्म में हैं। दूसरे मुकाबले में लिटन दास ने 33 गेंद पर 56 रन जड़े थे, जिसके दम पर टीम ने मैच 7 विकेट से जीता था।

Advertisement

बांग्लादेश के गेंदबाज़ पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप दिखे थे, लेकिन सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे को 135 रनों के स्कोर पर रोककर खुद को साबित किया और टीम की वापसी करवाई। ऐसे में अब सीरीज डिसाइडर मैच में भी सभी की निगाहें गेंदबाज़ों पर रहेगी।

ZIM vs BAN: Match Prediction

बांग्लादेश की टीम ने सीरीज का दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की है। ऐसे में डिसाइडर मुकाबले में भी बांग्लादेश की टीम फेवरेट रहेगी।

Advertisement

ZIM vs BAN Head-to-Head:

कुल - 17
बांग्लादेश - 11
जिम्बाब्वे - 06
बेनतीजा - 00

ZIM vs BAN Team News:

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान नुरुल हसन उंगली में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ZIM vs BAN Probable Playing XI:

जिम्बाब्वे - रेजिस चकाब्वा (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ले मधेवे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवंगा

Advertisement

बांग्लादेश - मुनीम शहरियार, लिटन दास, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो, अफिफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मोसादेक हुसैन(कप्तान), महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

ZIM vs BAN Fantasy XI:

विकेटकीपर- लिटन दास
बल्लेबाज- नजमुल हुसैन शान्तो, अफिफ हुसैन, रयान बर्ली
ऑलराउंडर- वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स, मोसादेक हुसैन
गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, ल्यूक जोंगवे

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार