Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Highlights:  कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) औऱ मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 292  रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर दोनों नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 45 रन के कुल स्कोर पर टॉप 3 बल्लेबाज आउट हो गए। ओपनिंग बल्लेबाद शादमान इस्लाम ने 14 रन बनाए और अनामुल हक खाता भी नहीं खोल पाए। नंबर 3 पर आए मोमिनुल हक ने 29 रन बनाए। 

Advertisement

इसके बाद शांतो और रहीम ने मिलकर पारी को संभाला और विकेट के लिए 247 रनों की साझेदारी कर ली है।  शांतो ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा, उन्होंने पहले दिन 260 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 136 रन बना लिए हैं। । वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं रहीम ने 12वां टेस्ट शतक लगाया और 186 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए डेब्यू मैच खेल रहे थारिन्दु रत्नायके ने 2 विकेट औऱ असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया है।

टीमें

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन प्रियनाथ रत्नयाके, थारिंडु रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जकर अली, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा, नईम हसन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार