न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मोसद्देक हुसैन, मोहम्मद नईम, और अल-अमीन हुसैन की टीम में वापसी हुई है, वहीं अनकैप्ड नसुम अहमद को मौका दिया गया है। 

Advertisement

स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल सहन इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसकी इजाजत वह पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से ले चुके थे।

Advertisement

स्पिनर ताइजुल इस्लाम को टीम में जगह नहीं मिली है। ताइजुल हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। लेकिन मार्च 2020 के बाद से उन्हें लिमिटेड ओवर टीम में जगह नहीं मिली है।  

कोरोना के कारण यातायात के सख्त नियमों के चलते बांग्लागेश टीम 24 फरवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवना होगी। तीन वनडे मैच की सीरीज क्रमश: 20 मार्च, 23 और 26 मार्च को डुनेडिन, क्राइस्टचर्च औऱ वेलिंग्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद टी-20 सीरीज के मुकाबले क्रमश: 28 मार्च, 30 और 1 अप्रैल को हेमिल्टन, नेपियर और ऑकलैंड में खेले जाएंगे। 

न्यूजीलैंड वनडे,टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

तमीम इकबाल, मोसद्देक हुसैन, नजमुल हुसैन शंटो, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, तस्कीन अहमद, अल-अमीन हुसैन, शॉरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन, रुबेल हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार