Pakistan vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के पास बुधवार (21 अगस्त) से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन

Advertisement

मुश्फिकुर रहीम 32 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर लेंगे और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बांग्लादेश के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। रहीम ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 443 मैच की 509 पारियों में 14968 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कप्तान तमीम इकबाल हैं, जिनके नाम 387 मैच की 448 पारियों में 15192 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 शतक

रहीम अगर शतक जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल शतक में 20 शतक जड़न वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 25 शतक के साथ तमीम इकबाल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इसके अलावा टेस्ट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक के मामले में इकबाल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल दोनों 10-10 शतक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 12 शतक के साथ मोमिनुल हक पहले नंबर पर काबिज हैं। 

पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मुहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, और शाहीन शाह अफरीदी।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल्लाह, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन। लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन, नुरुल हसन, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद और खालिद अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार