एडिलेड/9 मार्च (CRICKETNMORE) । दिल की धड़कन रोक देने वाले मुकाबले में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 15 रन से हराकर 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो क्वार्टर फाइनल में अब बांग्लादेश का मुकाबला भारत से होगा। 5 मैचों में चार हार के साथ इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के हाथों वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी हार है। जीत के लिये 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 260 रनों पर ऑल आउट हो गई। महामदुल्ला ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 103 रन बनाये। उन्हें मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

जीत के लिये लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने सधी शुरुआत की । सलामी बल्लेबाजों अली और इयान बेल ने टीम के खाते में 43 रन जोड़े। अली के आठवें ओवर में आउट होने के बाद हेल्स खेलने आये जिन्होंने 34 गेंदों पर 24 रन बनाये। हेल्स के आउट होने के बाद बेल कुछ देर तक खेले और 82 गेंदों पर 63 रन बनाकर 27वें ओवर में रुबेल हुसैन की गैंद पर विकेट कीपर मुश्फिकर को कैच दे बैठे। बैल के बाद मोर्गन और टेलर खेलने आये जो की 0 और 1 रन पर आउट होकर पेविलियन लौट गये। 132 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड के हाथों से मैच खिसकता नज़र आया। जे रुट ने 47 गेंदों पर 29 रन बनाये उन्हें मशरफे मुर्तजा ने आउट किया। रुट के आउट होने के बाद बटलर और वॉकस ने पारी को संभाला और 75 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 238 तक पहुंचाया। बटलर 46वें ओवर में तसकीन अहमद का शिकार बने। बटलर ने 52 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 65 रन बनाये। इसके बाद जॉर्डन बिना रन बनाये रन आउट हो गये। अंतिम ओवरों में मैच बेहद रोमांचक हो गया। आखरी दो ओवरों में जीत के लिये 12 पर 16 रन चाहिये थे तब स्ट्रुट ब्राड 9 रन बनाकर आउट हो गये। उसके थोड़े समय में एंडरसन भी आउट हो गई और बांग्लादेश ने 15 रनों से मैच जीत लिया।

बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन ने 53 रन देकर चार विकेट हासिल किये। आखरी दोनों खिलाड़ियों को उन्होंने ही आउट किया। मशरफे मुर्तजा और तसकीन अहमद ने दो दो विकेट हासिल किये।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। बांग्लादेश की शुरुआत काफी अच्छी नही रही है और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज महज 8 रनों पर गंवा दिये। तमीम इकबार पहले ओवर में तो वहीं इमरुल कायस तीसरे ओवर में ही एंडरसन की गेंदबाजी का शिकार बने। दोनों ने दो- दो रन बनाये। इसके बाद सोमय सरकार और महामुदुल्ला ने पारी को थोड़ा संभाला और टीम का स्कोर 100 के करीब पहुंचा दिया। सरकार के आउट होने के बाद ही खेलने आये शकीब अल हसन भी चलते बने। इसके बाद महामुदुल्ला का मुश्फिकर रहीम का साथ मिला और दोनों ने 141 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 240 तक पहुंचाया। महामुदुल्ला ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 103 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद भी रनों की गति नहीं थमी और बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 276 रनों का लक्ष्य रखा। विकेट कीपर मशफीकर रहीम ने 77 गेंदों पर 89 रन बनाये।इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और जॉनसन ने दो-दो विकेट लिये। ब्राड और अली को एक-एक विकेट मिला।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार