कुआलालम्पुर, 6 जून (CRICKETNMORE)| पहले पाकिस्तान और अब भारत। रूमाना अहमद (21 रन पर तीन विकेट और नाबाद 42 रन ) की हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को बुधवार को सात विकेट से करारी मात दे दी। बांग्लादेश की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है, जो उसने बड़ी टीमों के खिलाफ दर्ज की है। उसने इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। 

Advertisement

यह एशिया कप के इतिहास में भारत की पहली हार है। इससे पहले कोई भी टीम भारत को नहीं हरा पाई थी।  जरुर पढ़ें: एली अवराम से ब्रेकअप के बाद हार्दिक पांड्या इस हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

Advertisement

यहां टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन का स्कोर बनाया, जिसे बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 142 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

बांग्लादेश के लिए फरजाना हक ने 46 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 और रूमाना अहमद ने 34 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। 

फरजाना और रूमाना ने चौथे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। शमीमा सुल्ताना ने 23 गेंदों पर सात चौकों की बदौलत 33 रन का योगदान दिया। 

भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

इससे पहले, भारत ने सात विकेट पर 141 रन का स्कोर बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42, दीप्ति शर्मा ने 28 गेंदों पर 32 और पूजा वस्त्राकर ने 20 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 20 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश की ओर से रूमान अहमद ने 21 रन पर तीन विकेट और कप्तान सलमा खातून ने 21 रन पर एक विकेट हासिल किया। रूमाना अहमद को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

भारत की तीन मैचों में यह पहली हार है और वह अंकतालिकाम में चार अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने इससे पहले अपने दो मैचो में जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

टूर्नामेंट में भारत को अब अपना अगला मुकाबला श्रीलंका से जबकि बांग्लादेश को गुरूवार का थाईलैंड के खिलाफ खेलना हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार