Deepti Sharma Record: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का तीसरा मुकाबला बीते रविवार, 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम (India Women's Team) ने 159 रन डिफेंड करके थाईलैंड (Thailand Women's Team) को 94 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी करके दो बड़े रिकॉर्ड बनाए।

Advertisement

बनीं WT20I की नंबर-1 गेंदबाज़: दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने विमेंस T20I में अपने 171 विकेट पूरे किए और वो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने थाईलैंड की कप्तानी थिपाचा पुथावोंग को ही पीछे छोड़कर ये कारनामा किया है।

महिला T20I में सर्वाधिक विकेट

  • 171* – दीप्ति शर्मा (भारत महिला)
  • 170 – थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड महिला)
  • 164 – हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा महिला)
  • 154 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड महिला)
  • 153 – कैरी चैन (हांगकांग महिला)
  • 153 – ओननिचा कामचोम्फू (थाईलैंड महिला)

बेहद खास रिकॉर्ड बनाया: दीप्ति शर्मा विमेंस T20I में बिना एक भी रन दिए 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। विमेंस T20I में अब तक इस तरह के 26 गेंदबाजी स्पेल देखने को मिले हैं।

मैच का हाल: दुबई के मैदान पर थाईलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने तूफान पचासा ठोका और 36 गेंदों पर 8 चौके 3 छक्के लगाकर 64 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नन्नापत कोंचारोएनकाई ने एक छोर से 48 गेंदों पर 41 रन बनाए, लेकिन दूसरी तरफ से कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर नहीं टिका। टीम के 10 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होकर पवेलियन लौटे। तो ऐसे भारतीय टीम ने ये मुकाबला 94 रनों से जीता और टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार