Thailand women: Cricket News & Match Updates
थाईलैंड की Thipatcha Putthawong ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में बनीं ICC Women's T20I की नंबर-1 बॉलर
Thipatcha Putthawong Record: थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम (Thailand Women's Cricket Team) की 22 साल की गेंदबाज़ थिपाचा पुत्थावोंग (Thipatcha Putthawong) ने बुधवार, 10 जून को एशियन क्रिकेट काउंसिल वुमेंस प्रीमियर कप (Asian Cricket Council Women's Premier Cup) के क्वार्टन फाइनल-1 में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और नेपाल के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ छोटी उम्र की थिपाचा ने इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, थाईलैंड की ये युवा खिलाड़ी अब महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की महान गेंदबाज़ दीप्ति शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गई है। उन्होंने थाइलैंड के लिए 103 टी20 में 161 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। ध्यान दें कि दीप्ति शर्मा ने भी इतने ही विकेट 144 टी20 इंटरनेशनल में चटकाए हैं। Read More...