IND-W vs THA-W Womens Asia Cup 2026 मैच में भारत और थाईलैंड की टीमें (IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026)
Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और थाईलैंड के बीच रविवार, 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 के विमेंस एशिया कप में खेला गया था जो कि बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ था। ये सेमीफाइनल मुकाबला था जिसे भारतीय टीम ने 74 रनों से जीतकर अपने नाम किया था। इस मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा थी, जिन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन ठोके थे और 9 रन देकर 1 विकेट भी लिया था।
IND-W vs THA-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी